
Uttarakhand Education Department | CRP BRP Recruitment | Samagra Shiksha | Waiting List Update | Education Jobs Uttarakhand : शिक्षा विभाग में सीआरपी और बीआरपी के कई पद अब भी खाली हैं। कुछ अभ्यर्थियों की नियुक्ति के बावजूद पूरी भर्ती प्रक्रिया अभी अधूरी है।
समग्र शिक्षा के अपर राज्य परियोजना कार्यालय ने इस मामले में संबंधित आउटसोर्स एजेंसी को प्रतीक्षा सूची जारी करने के निर्देश दिए हैं। बताया जा रहा है कि कई अभ्यर्थी लंबे समय से वेटिंग लिस्ट का इंतजार कर रहे हैं और एजेंसी से संपर्क करने पर भी उन्हें स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पा रही थी।
विभागीय अधिकारियों के अनुसार प्रतीक्षा सूची मेरिट के आधार पर तैयार की जाएगी और इसे जारी करने की जिम्मेदारी एजेंसी की है।
कार्यालय की ओर से सख्त निर्देश दिए जाने के बाद एजेंसी ने भरोसा दिलाया है कि अगले 2 से 3 दिनों में वेटिंग लिस्ट जारी कर दी जाएगी।
गौरतलब है कि यह भर्ती प्रक्रिया काफी समय से लंबित है, जिस पर पहले भी सरकार स्तर से निर्देश दिए जा चुके हैं।






