
Cleanliness Drive Dehradun | Pushkar Singh Dhami | Ballupur Chowk | Swachhta Abhiyan | Nagar Nigam Dehradun : देहरादून में स्वच्छता को लेकर एक प्रेरणादायक पहल देखने को मिली…जब Pushkar Singh Dhami ने बल्लूपुर चौक पर आयोजित “स्वेच्छा से स्वच्छता” कार्यक्रम में भाग लिया। नगर निगम, देहरादून द्वारा आयोजित इस अभियान में मुख्यमंत्री खुद झाड़ू लेकर सफाई करते नजर आए और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वच्छता केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं….बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य है। जब तक आम लोग स्वेच्छा से आगे बढ़कर इसमें भागीदारी नहीं निभाएंगे…तब तक स्थायी बदलाव संभव नहीं है। उन्होंने लोगों से अपने घर, मोहल्ले और शहर को साफ रखने की जिम्मेदारी खुद लेने की अपील की।
उन्होंने नगर निगम देहरादून की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे जनभागीदारी आधारित अभियान समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में बेहद अहम होते हैं। इस तरह के कार्यक्रम लगातार चलते रहने चाहिए ताकि स्वच्छता को लेकर जागरूकता बनी रहे।
नगर निगम द्वारा 7 अप्रैल से 13 अप्रैल 2026 तक चलाए गए इस विशेष अभियान का उद्देश्य देहरादून को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ बनाना रहा। इस दौरान शहर के विभिन्न वार्डों में सफाई, कूड़ा निस्तारण और जनजागरूकता से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए।
कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री Ganesh Joshi, Khajan Das, राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष Mahendra Bhatt, मेयर Saurabh Thapliyal, विधायक Savita Kapoor और भाजपा संगठन महामंत्री Ajey Kumar सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।






