CM Corner

उत्तराखंड : काशीपुर में CM धामी ने की बड़ी घोषणाएं, मंदिर से लेकर रोजगार तक कई सौगातें

Ad

Pushkar Singh Dhami | Kashipur News | Bal Sundari Temple | Chaiti Mela Uttarakhand | Development Projects : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने सोमवार को काशीपुर में स्थित Maa Bal Sundari Temple में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और चहुंमुखी विकास की कामना की। इसके बाद उन्होंने मंदिर परिसर में आयोजित भजन संध्या का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने चैती मेला कोष से मंदिर के सौंदर्यीकरण और परिसर के विकास की घोषणा भी की।

Chaiti Mela Uttarakhand: आस्था और संस्कृति का संगम

मुख्यमंत्री ने Chaiti Mela में पहुंचे श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए कहा कि यह केवल मेला नहीं…बल्कि हमारी लोक आस्था और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि मेले में पारंपरिक उत्पादों के स्टॉल और स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुतियां इसे और आकर्षक बनाती हैं। साथ ही यह आयोजन व्यापार, पर्यटन और रोजगार को भी बढ़ावा देगा।

Kashipur Development Projects: विकास को नई रफ्तार

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में राज्य लगातार विकास के नए आयाम छू रहा है।

काशीपुर में 133 एकड़ में इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर पार्क विकसित किया जा रहा है…जिसमें 16 औद्योगिक इकाइयों का आवंटन हो चुका है। इससे युवाओं को बड़े स्तर पर रोजगार मिलेगा।

इसके अलावा काशीपुर-रामनगर हाईवे को चार लेन बनाने के लिए 494 करोड़ रुपये से अधिक की स्वीकृति दी गई है और 3 किलोमीटर लंबा मिनी बाईपास भी शुरू हो चुका है।

Infrastructure Boost: सड़क, पानी और उद्योग पर फोकस

मुख्यमंत्री ने कहा कि करीब 1950 करोड़ रुपये की लागत से पेयजल, सीवरेज, सड़क सुधार और सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट पर काम तेजी से चल रहा है। साथ ही 1100 करोड़ रुपये की औद्योगिक हब परियोजना और 100 करोड़ रुपये की अरोमा पार्क योजना पर भी कार्य जारी है…जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

कानून व्यवस्था और पहचान पर जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में सख्त धर्मांतरण विरोधी और दंगारोधी कानून लागू किए गए हैं। साथ ही उत्तराखंड देश का पहला राज्य बन गया है जहां समान नागरिक संहिता लागू की गई है। उन्होंने कहा कि सरकार काशीपुर को औद्योगिक नगर के साथ-साथ आस्था की नगरी के रूप में भी विकसित करने पर काम कर रही है।

इस अवसर पर कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में आम लोग मौजूद रहे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
To Top