Almora News

उत्तराखंड: अग्निवीर भर्ती में चयनित 20 युवाओं को जिलाधिकारी ने किया सम्मानित

Agniveer recruitment
Ad

Almora :  Agniveer Recruitment : Youth Training : Success :  Military Preparation : Uttarakhand News : राज्य सरकार के निर्देशानुसार युवाओं को सैन्य भर्ती की तैयारी के लिए दी जा रही प्रशिक्षण व्यवस्था का सकारात्मक परिणाम सामने आया है। खेल कार्यालय अल्मोड़ा द्वारा संचालित अग्निवीर भर्ती प्रशिक्षण में शामिल 50 युवाओं में से 20 ने भर्ती परीक्षा में सफलता हासिल कर जनपद का नाम रोशन किया।

इस उपलब्धि ने न केवल अल्मोड़ा के लिए गर्व का माहौल बनाया है…बल्कि प्रशिक्षण व्यवस्था की प्रभावशीलता को भी उजागर किया।

चयनित अभ्यर्थियों का सम्मान:
जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने एक कार्यक्रम के दौरान चयनित युवाओं को सम्मानित कर उनके उत्साहवर्धन किया। इस दौरान उन्होंने सफल उम्मीदवारों से बातचीत कर उनकी तैयारी और अनुभवों के बारे में जाना। जिलाधिकारी ने कहा कि अनुशासन निरंतर मेहनत और लक्ष्य के प्रति समर्पण ही सफलता का मार्ग प्रशस्त करते हैं। उन्होंने कहा कि चयनित अभ्यर्थी अन्य प्रशिक्षुओं के लिए रोल मॉडल हैं…जिनसे सीख लेकर वे भी बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं।

कोच सागर सिंह बिष्ट का सम्मान:
प्रशिक्षण के दौरान मार्गदर्शन देने वाले कोच सागर सिंह बिष्ट को भी जिलाधिकारी ने सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि कोच की मेहनत और समर्पण के कारण ही युवा प्रतियोगी वातावरण में बेहतर प्रदर्शन कर पा रहे हैं। खेल कार्यालय की यह विशेष प्रशिक्षण व्यवस्था युवाओं को मुख्य धारा से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम है।

कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा जिला खेल अधिकारी महेशी आर्य, उप क्रीड़ा अधिकारी अरुण बंगयाल, प्रशिक्षक और अन्य प्रशिक्षण प्राप्त युवा भी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने चयनित अभ्यर्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और अन्य युवाओं को आगामी भर्तियों में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। अग्निवीर भर्ती में यह सफलता अल्मोड़ा जिले के लिए प्रेरणादायक उदाहरण है, जो दिखाती है कि उचित प्रशिक्षण और मार्गदर्शन मिलने पर युवा किसी भी लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
To Top