Haridwar News

उत्तराखंड: यहां रूट डायवर्ट होने के चलते रोडवेज बस का सफर हुआ महंगा

Ad

UttarakhandTravel : HaridwarRoute : RoadwaysUpdate : ShivratriRush : BusFareHike : KumaonToHaridwar : उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल से देहरादून और हरिद्वार की ओर यात्रा करने वाले रोडवेज बस यात्रियों को इन दिनों परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शिवरात्रि पर्व और कांवड़ यात्रा के चलते हरिद्वार मार्ग पर भारी भीड़ और यातायात दबाव बना हुआ है…जिसके कारण कई बसों का रूट डायवर्ट कर दिया गया है।

बताया जा रहा है कि हल्द्वानी से चलने वाली बसों को अब धामपुर से सीधे नगीना भेजने के बजाय नहटौर–बिजनौर–नजीबाबाद होते हुए हरिद्वार भेजा जा रहा है। इस बदलाव से बसों को करीब 40 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है। यात्रियों का सफर एक घंटे से अधिक लंबा हो गया है।

किराए में भी बढ़ोतरी

रूट बदलने के कारण हरिद्वार-देहरादून और कुमाऊं क्षेत्र की ओर जाने वाले यात्रियों को किराए में भी बढ़ोतरी का सामना करना पड़ रहा है। कई रूटों पर किराया करीब 50 रुपये तक बढ़ा दिया गया है। रविवार को कई बसें अपने गंतव्य तक तय समय से देर से पहुंचीं…जिससे यात्रियों को इंतजार करना पड़ा। परिवहन निगम के अधिकारियों के अनुसार यह व्यवस्था अस्थायी है और जैसे ही यातायात सामान्य होगा बसों को पुराने रूट पर वापस संचालित किया जाएगा।

हरिद्वार से विभिन्न शहरों के लिए नया किराया (सामान्य बस)

शहरपहले (₹)अब (₹)वापसी (₹)
रामनगर335385435
काशीपुर290340390
जसपुर240290340
रुद्रपुर390440490
हल्द्वानी435485535
नैनीताल495545595
अल्मोड़ा640690740
धामपुर170190270
नजीबाबाद95145195

यात्रियों को सलाह दी गई है कि यात्रा से पहले बस समय और किराए की जानकारी जरूर ले लें, ताकि रास्ते में असुविधा से बचा जा सके।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
To Top