Dehradun News

उत्तराखंड: बिजली बिल में होगा एडजस्ट, लेकिन पहले जान लें ये जरूरी नियम

upcl
Ad

UPCL Interest Rate Cut | Electricity Security Deposit Interest | Uttarakhand Power News : उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPCL) ने बिजली उपभोक्ताओं के लिए सुरक्षा निधि पर मिलने वाले ब्याज में कटौती कर दी है।

अब वित्तीय वर्ष 2026-27 में उपभोक्ताओं को 6.50% की जगह 5.50% ब्याज मिलेगा। यह कटौती आरबीआई की दरों में बदलाव के बाद की गई है।

यह ब्याज उपभोक्ताओं के बिजली बिल में समायोजित किया जाएगा। UPCL के अनुसार 30 जून तक यह राशि बिल में एडजस्ट कर दी जाएगी। यह नियम कंजंप्शन सिक्योरिटी और मैटेरियल सिक्योरिटी दोनों पर लागू होगा।

अगर किसी उपभोक्ता की सुरक्षा निधि कम है…तो पहले उस कमी को पूरा किया जाएगा उसके बाद बची हुई राशि बिल में घटाई जाएगी।

ब्याज सिर्फ उन्हीं उपभोक्ताओं को मिलेगा…जिन्होंने जमा राशि नकद, चेक, ड्राफ्ट या ऑनलाइन माध्यम से जमा की है। बैंक गारंटी या लेटर ऑफ क्रेडिट पर कोई ब्याज नहीं दिया जाएगा।

वहीं अगर कोई उपभोक्ता साल पूरा होने से पहले अपना कनेक्शन बंद कराता है तो उसे अंतिम बिल तक का ब्याज दिया जाएगा।

इस फैसले से उपभोक्ताओं को मिलने वाला ब्याज कम हो गया है…लेकिन राशि सीधे बिल में समायोजित होने से कुछ राहत भी मिलेगी।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
To Top