Dehradun News

उत्तराखंड: जीरो FIR से लेकर कोर्ट तक…क्यों बरी हुआ विदेशी छात्र? जानिए पूरा मामला

DEHRADUN NEWS
Ad

DehradunNews : CourtVerdict : ForeignStudentCase : ZeroFIR : JusticeSystem : PoliceInvestigation : UttarakhandNews : दून स्थित एक निजी विश्वविद्यालय की विदेशी छात्रा से दुष्कर्म के मामले में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। शुक्रवार को अदालत ने आरोपी विदेशी छात्र को सभी आरोपों से बरी कर दिया। यह मामला अक्तूबर 2024 में दिल्ली के कश्मीरी गेट थाने में जीरो एफआईआर के तहत दर्ज हुआ था…जिसे बाद में जांच के लिए देहरादून पुलिस को सौंपा गया था।

अदालत ने अपने फैसले में साफ कहा कि मामले की जांच में गंभीर लापरवाही बरती गई। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश रजनी शुक्ला की अदालत ने क्लेमेंटटाउन थाने के तत्कालीन जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर संजीत कुमार की कार्यप्रणाली पर कड़ी टिप्पणी की। अदालत ने कहा कि जांच अधिकारी ने जरूरी वैज्ञानिक सबूतों को नजरअंदाज किया।

पीड़िता का आरोप था कि उसके साथ सोते समय दुष्कर्म किया गया…लेकिन जांच के दौरान न तो बिस्तर की चादर और न ही कपड़ों को फॉरेंसिक जांच के लिए जब्त किया गया। अदालत के अनुसार यह एक बड़ी चूक थी, जिससे मामले की सच्चाई सामने नहीं आ सकी।

मामले में दक्षिण सूडान के छात्र मूसा उर्फ मोजा मोजिज लाडू जेम्स को आरोपी बनाया गया था। पीड़िता दक्षिण अफ्रीका की रहने वाली है और देहरादून में ग्रेजुएशन कर रही थी। उसने पुलिस को बताया था कि 29 अक्तूबर 2024 की रात क्लेमेंटटाउन क्षेत्र में उनके समूह की फेयरवेल पार्टी थी…जिसमें कई विदेशी छात्र शामिल थे।

हालांकि अदालत में जिरह के दौरान पीड़िता ने स्वीकार किया कि पार्टी में उसने और उसके साथियों ने शराब पी थी। नशे की हालत में उसे यह स्पष्ट रूप से याद नहीं था कि किसने और कब उसे छुआ। पार्टी में मौजूद अन्य विदेशी छात्रों ने गवाही दी कि आरोपी और पीड़िता अलग-अलग कमरों में सोए थे।

एक गवाह ने बताया कि रात में पीड़िता के चिल्लाने की आवाज जरूर आई थी…लेकिन जब वह उसके कमरे में पहुंचा तो आरोपी वहां मौजूद नहीं था। गवाह के अनुसार संभव है कि पीड़िता नींद में किसी बुरे सपने से जागी हो।

इन सभी तथ्यों और सबूतों के आधार पर अदालत ने आरोपी को दोषमुक्त कर दिया। मामले में जांच की भूमिका पर सवाल उठने के बाद न्याय व्यवस्था और पुलिस जांच प्रक्रिया को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
To Top