CM Corner

उत्तराखंड को 461 करोड़ की बड़ी सौगात, उत्तरकाशी-पिथौरागढ़ को मिलेगा लाभ

CM DHAMI
Ad

Uttarakhand landslide fund | NH134 repair | NH09 Pithoragarh road | Pushkar Singh Dhami | road safety Uttarakhand : उत्तराखंड में भूस्खलन प्रभावित सड़कों के सुधार और सुरक्षा के लिए केंद्र सरकार ने 461 करोड़ की स्वीकृति दी है। इस फैसले को राज्य के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने प्रधानमंत्री Narendra Modi और केंद्रीय मंत्री Nitin Gadkari का आभार जताया है।

स्वीकृत राशि में उत्तरकाशी जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग-134 पर भूस्खलन से प्रभावित 17 स्थानों के उपचार के लिए 233 करोड़ और पिथौरागढ़ जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-09 के तवाघाट-घटियाबागड़ मार्ग पर 3 संवेदनशील स्थलों के लिए 228 करोड़ शामिल हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह परियोजना न केवल आपदा जोखिम को कम करेगी…बल्कि प्रदेश के दूरस्थ और सीमांत क्षेत्रों में आवागमन को भी आसान बनाएगी। राष्ट्रीय राजमार्ग-134 चारधाम यात्रा का एक प्रमुख मार्ग है…जो धरासू और कुठनोरी से यमुनोत्री धाम को जोड़ता है। इस मार्ग पर अक्सर भूस्खलन के कारण यातायात बाधित होता रहा है….जिससे यात्रियों को परेशानी होती है।

इन कार्यों के पूरा होने के बाद इस मार्ग की स्थिरता बढ़ेगी और चारधाम यात्रा अधिक सुरक्षित और सुगम हो सकेगी। साथ ही पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

वहीं राष्ट्रीय राजमार्ग-09 पर प्रस्तावित कार्यों से सीमांत क्षेत्रों तक बेहतर संपर्क स्थापित होगा….जिससे स्थानीय लोगों को राहत मिलने के साथ-साथ सामरिक दृष्टि से भी मजबूती मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर उत्तराखंड में सड़क नेटवर्क को मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रहे हैं और यह फैसला उसी दिशा में एक बड़ा कदम है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
To Top