
Dehradun newborn case : abandoned baby India : infant rescue Dehradun : Basant Vihar incident : newborn found alive India : Uttarakhand child rescue : देहरादून के बसंत विहार थाना क्षेत्र स्थित ऋषि विहार में एक घर की छत पर कट्टे में नवजात मिलने की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। बच्चे के रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोग छत तक पहुंचे और अंदर एक जीवित शिशु को देख तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नवजात को सुरक्षित अपने संरक्षण में लिया।
मंगेतर की मौत के बाद सदमे में थी युवती
पुलिस जांच में बच्चे की मां का पता लगाया गया। जानकारी के अनुसार करीब डेढ़ साल पहले युवती की सगाई हुई थी….लेकिन कुछ महीने पहले हरिद्वार में सड़क हादसे में उसके मंगेतर की मौत हो गई। इस घटना के बाद युवती गहरे मानसिक तनाव में चली गई।
तनाव के बीच गर्भावस्था पर नहीं दे सकी ध्यान
परिजनों और पुलिस को दिए बयान में युवती ने बताया कि वह मानसिक रूप से इतनी टूट चुकी थी कि गर्भावस्था पर ध्यान नहीं दे सकी। घटना वाले दिन उसने घर के बाथरूम में अकेले ही बच्चे को जन्म दिया। सामाजिक डर और लोकलाज के कारण उसने नवजात को एक कट्टे में रखकर छत पर छोड़ दिया।
मां अब बच्चे को अपनाने को तैयार
मामले में नवजात को लावारिस छोड़ने का मुकदमा दर्ज किया गया था। बसंत विहार थाने के एसएसआई दुर्गेश कोठियाल के ने कहा कि अब युवती और उसके परिजन बच्चे को अपने साथ रखने के लिए तैयार हैं और कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
दून अस्पताल के बाल रोग विभागाध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार ने कहा कि नवजात पूरी तरह स्वस्थ है और डॉक्टरों की निगरानी में है। आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद बच्चे को परिजनों को सौंपा जाएगा।






