
Holi Festival 2026 | Haridwar Transport Update | Extra Buses on Delhi Route | Uttarakhand Roadways | Driver Conductor Incentive : होली के त्योहार को देखते हुए परिवहन विभाग ने यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष तैयारियां शुरू कर दी हैं। भीड़भाड़ वाले रूटों पर अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा…ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। साथ ही होली के दौरान चालक और परिचालकों की छुट्टियां भी निरस्त कर दी गई हैं।
हरिद्वार डिपो के पास वर्तमान में 119 बसें उपलब्ध हैं…जिनमें 62 निगम की और 57 अनुबंधित बसें शामिल हैं। दिल्ली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, देहरादून और रुद्रपुर रूट पर सबसे अधिक भीड़ रहती है। यात्रियों का दबाव बढ़ते ही इन मार्गों पर अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। दिल्ली रूट पर प्रतिदिन 32 बसें संचालित होती हैं आवश्यकता पड़ने पर यहां 10 अतिरिक्त बसें जोड़ी जाएंगी। रुद्रपुर रूट पर भी चार अतिरिक्त बसें लगाने की तैयारी है।
होली के दौरान लगातार 11 दिन बिना अवकाश ड्यूटी करने वाले चालक और परिचालकों को 1500 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। एजीएम विशाल चंद्रा ने कहा कि त्योहार के दौरान यात्रियों को सुगम और समयबद्ध सेवा देना प्राथमिकता है।






