Dehradun News

उत्तराखंड: NH-74 घोटाले में बड़ा एक्शन! ED ने 13.89 करोड़ की संपत्ति कुर्क की

NH-74 scam
Ad

NH74 Scam : ED Action Uttarakhand : Dehradun ED Raid : Udham Singh Nagar Scam : Enforcement Directorate News : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उत्तराखंड के बहुचर्चित एनएच-74 घोटाले में बड़ी कार्रवाई की है। देहरादून स्थित ईडी के सब जोनल कार्यालय ने मामले में 13.89 करोड़ रुपये की चल और अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से अटैच कर दिया है।

ईडी ने यह जांच ऊधमसिंहनगर जिले के पंतनगर थाने में दर्ज एफआईआर के आधार पर शुरू की थी। जांच में आरोप है कि फर्जी आदेशों के जरिए भूमि का भू-उपयोग बदलकर अधिग्रहित जमीन का अधिक दर पर मुआवजा लिया गया।

जांच के दौरान सामने आया कि आरोपियों ने बैकडेट में आदेश पारित कराकर अपनी जमीन को गैर-कृषि श्रेणी में दर्ज कराया और एनएच-74 चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित भूमि का अधिक मुआवजा प्राप्त किया। बताया गया कि इस प्रक्रिया में राजस्व अधिकारियों और बिचौलियों की मिलीभगत भी सामने आई है।

ईडी के अनुसार आरोपियों ने फर्जी तरीके से करीब 26.02 करोड़ रुपये का अतिरिक्त मुआवजा हासिल किया और यह राशि रिश्तेदारों के बैंक खातों समेत अन्य खातों में ट्रांसफर की गई। अवैध कमाई की पुष्टि होने के बाद एजेंसी ने 13.89 करोड़ रुपये की संपत्तियों को कुर्क कर लिया है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
To Top