
Petrol Crisis : Uttarakhand Fuel Shortage : Roorkee : Uttarakhand : पेट्रोल और डीजल की किल्लत ने सोमवार को रुड़की और आसपास के इलाकों में लोगों की परेशानी बढ़ा दी। कई पेट्रोल पंपों पर तेल न मिलने से वाहन चालकों को इधर-उधर भटकना पड़ा और लंबी दूरी तक अपने वाहन धकेलते हुए भी देखा गया।
रुड़की से लेकर लक्सर, भगवानपुर और झबरेड़ा तक कई जगहों पर पेट्रोल और डीजल की कमी देखने को मिली। अचानक आई इस समस्या से लोगों के चेहरे पर चिंता साफ नजर आई।
Fuel Shortage Update: अधिकारियों के अनुसार दो दिन की छुट्टी (रविवार और ईद) के कारण डिपो से तेल की सप्लाई प्रभावित हुई…जिसका असर सोमवार को देखने को मिला। हालांकि मंगलवार तक आपूर्ति सामान्य होने की उम्मीद जताई गई है।
इस बीच अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर भी तेल आपूर्ति पर पड़ने की बात सामने आ रही है…हालांकि सरकार और पेट्रोलियम कंपनियां लगातार यह दावा कर रही हैं कि देश में तेल की कोई कमी नहीं है।
रुड़की के लक्सर मार्ग और भगवानपुर क्षेत्र में कई पेट्रोल पंप पूरी तरह खाली हो गए…जिससे वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई लोग अपने वाहनों को धक्का देकर ले जाते नजर आए।
इंडियन ऑयल के अधिकारियों का कहना है कि स्थिति अस्थायी है और जल्द ही सभी पंपों पर सप्लाई बहाल कर दी जाएगी। जिला पूर्ति विभाग ने भी साफ किया है कि जिले में तेल की कोई वास्तविक कमी नहीं है…बल्कि सप्लाई में देरी और तकनीकी कारणों से यह समस्या सामने आई है।
फिलहाल लोगों को उम्मीद है कि मंगलवार से हालात सामान्य हो जाएंगे और पेट्रोल पंपों पर फिर से नियमित आपूर्ति शुरू हो जाएगी।






