
Haldwani : Mobile Theft : Nainital : Market Crime : Women Safety : नैनीताल जिले के हल्द्वानी बाजार में चोरी की घटनाओं ने फिर लोगों की सुरक्षा पर सवाल खड़ा कर दिया है। शाम के समय दो महिलाओं के मोबाइल अज्ञात चोरों ने चोरी कर लिए…जिससे इलाके में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।
जानकारी के अनुसार कालाढूंगी रोड सावित्री कालोनी निवासी दुर्गा भोसले 30 जनवरी की शाम करीब चार बजे सब्जी खरीदने बाजार गई थीं। सब्जी लेने के दौरान उनका मोबाइल चोरी हो गया। उन्होंने तुरंत मंगलपड़ाव चौकी में जाकर तहरीर दी।
इसी दिन सदर बाजार में खरीदारी करने पहुंची बिठौरिया निवासी दीक्षा देऊपा का मोबाइल भी चोरी हो गया। उनके अनुसार मोबाइल उनके स्वेटर की जेब से चोरी हुआ। उन्होंने भी चौकी में अज्ञात चोर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई।
स्थानीय पुलिस का कहना है कि वे दोनों मामलों की जांच कर रही हैं और सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस लोगों से भी सतर्क रहने और अनजान व्यक्तियों पर ध्यान देने की अपील कर रही है।






