Uttarakhand News

उत्तराखंड: आर्च ब्रिज पर चढ़े नगर पालिका अध्यक्ष, जानिए पूरा मामला

Uttarkashi Bridge Drama
Ad

Uttarkashi Bridge Drama | Chinyalisaur Arch Bridge | Manoj Kohli Protest | Uttarakhand News : उत्तरकाशी के चिन्यालीसौड़ में बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया…जब नगर पालिका अध्यक्ष पुल पर चढ़ गए।

नगर पालिका अध्यक्ष मनोज कोहली भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच से नाराज थे। उन्होंने आर्च ब्रिज पर चढ़कर जिलाधिकारी को मौके पर बुलाने की मांग की। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस और स्थानीय लोग उन्हें नीचे उतरने के लिए समझाते रहे।

दरअसल नगर पालिका में वित्तीय अनियमितताओं के आरोप लगाते हुए सभासद पिछले चार दिनों से धरना दे रहे थे। इस पर जिलाधिकारी प्रशांत आर्या ने जांच के आदेश दिए हैं।

जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम बनाई गई है…जिसे 7 दिन में रिपोर्ट देने को कहा गया है।

मामले में प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा के स्तर पर भी हस्तक्षेप हुआ। उनके प्रतिनिधि ने सभासदों को कार्रवाई का भरोसा दिया…जिसके बाद धरना समाप्त हो गया।

फिलहाल प्रशासन स्थिति को संभालने में जुटा है और जांच जारी है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
To Top