
National Games Uttarakhand Jobs | 38th National Games | Uttarakhand Players Job | Sports Policy India : उत्तराखंड के खिलाड़ियों के लिए अच्छी खबर है। 38वें राष्ट्रीय खेलों में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को जल्द सरकारी नौकरी मिलने वाली है।
राज्य के खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता में कुल 103 पदक जीतकर इतिहास बनाया था। अब इन पदक विजेताओं को सरकार की ओर से सम्मान के रूप में नौकरी दी जाएगी।
विशेष प्रमुख सचिव (खेल) अमित सिन्हा ने कहा कि नौकरी देने के प्रस्ताव को कार्मिक विभाग की मंजूरी मिल चुकी है। अब इसे वित्त विभाग को भेजा गया है। वहां से मंजूरी मिलते ही प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
करीब 243 खिलाड़ियों को इसका लाभ मिलेगा।
राष्ट्रीय खेल 28 जनवरी से 24 फरवरी तक आयोजित हुए थे…जिसमें उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने मुक्केबाजी, ताइक्वांडो और एथलेटिक्स में शानदार प्रदर्शन किया।
इस दौरान अंकिता ध्यानी ने दो स्वर्ण पदक जीते। इसके अलावा मुक्केबाजी और ताइक्वांडो में भी खिलाड़ियों ने गोल्ड मेडल हासिल किए।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहले ही खिलाड़ियों को नौकरी देने की घोषणा कर चुके हैं।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने भी इस मामले को लेकर मुख्य सचिव को पत्र लिखा था…ताकि खिलाड़ियों को जल्द नियुक्ति मिल सके।सरकार की योजना है कि खिलाड़ियों को खेल, पुलिस, वन समेत अलग-अलग विभागों में नौकरी दी जाए। अब अंतिम मंजूरी के बाद खिलाड़ियों को जल्द ही सरकारी नौकरी मिलने की उम्मीद है।






