
Kendriya Vidyalaya | Tehri News | Uttarakhand Education | Madannegi School | CM Dhami : टिहरी जिले के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। केंद्र सरकार ने टिहरी गढ़वाल के मदननेगी में नए केंद्रीय विद्यालय खोलने को मंजूरी दे दी है। यह विद्यालय सिविल सेक्टर के तहत शैक्षणिक सत्र 2026-27 से शुरू किया जाएगा।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस फैसले पर केंद्र सरकार का आभार जताते हुए कहा कि इससे क्षेत्र के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी और स्थानीय शिक्षा व्यवस्था मजबूत होगी।
नए केंद्रीय विद्यालय में शुरुआत में कक्षा 1 से 5 तक पढ़ाई होगी और प्रत्येक कक्षा में एक सेक्शन रहेगा। आने वाले समय में इसे धीरे-धीरे बढ़ाया जाएगा। प्रवेश प्रक्रिया सभी औपचारिकताएं पूरी होने के 30 दिनों के भीतर शुरू कर दी जाएगी।
गौरतलब है कि देशभर में 85 नए केंद्रीय विद्यालय खोलने की योजना के तहत मदननेगी का यह स्कूल भी शामिल है। इससे टिहरी और आसपास के क्षेत्रों के छात्रों को बड़ा लाभ मिलेगा।






