Dehradun News

उत्तराखंड: PCS एग्जाम डेट जारी! इस दिन से होगी परीक्षा, अभी जान लें पूरी डिटेल

UKPSC
Ad

UKPSC PCS Exam 2026 | Uttarakhand PCS Main Exam | Admit Card Update | UKPSC Notification : उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने पीसीएस मुख्य परीक्षा 2026 का कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षा 27 अप्रैल से 30 अप्रैल के बीच आयोजित की जाएगी।

आयोग के सचिव अशोक कुमार पांडेय ने कहा कि परीक्षा के एडमिट कार्ड 11 अप्रैल को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे।

परीक्षा कार्यक्रम के तहत 27 अप्रैल को सामान्य हिंदी और निबंध का पेपर होगा। 28 अप्रैल को सामान्य अध्ययन-1 और 2, 29 अप्रैल को सामान्य अध्ययन-3 और 4 जबकि 30 अप्रैल को सामान्य अध्ययन-5 और 6 की परीक्षा आयोजित की जाएगी।

वहीं आयोग ने मुख्य परीक्षा शुल्क जमा न करने वाले 41 अभ्यर्थियों के आवेदन निरस्त कर दिए हैं। निर्धारित तिथि 5 फरवरी तक शुल्क जमा न कराने पर उन्हें भर्ती प्रक्रिया से बाहर कर दिया गया है।

इसके अलावा उत्तराखंड न्यायिक सेवा (पीसीएस-जे) मुख्य परीक्षा के एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए गए हैं। यह परीक्षा 21 से 24 अप्रैल के बीच हरिद्वार में आयोजित होगी।

अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर जाकर अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
To Top