
Dehradun Job Fair | Employment Fair 2026 | Uttarakhand Jobs | Private Company Hiring | Job Opportunity : जनपद के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार पाने का अच्छा अवसर सामने आया है। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय देहरादून द्वारा 4 अप्रैल 2026 को प्रातः 10 बजे से कार्यालय परिसर में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।
क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी ममता चौहान नेगी ने कहा कि इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियां हिस्सा लेंगी। इनमें BERG Technologies Pvt. Ltd. आईटी पार्क सहस्रधारा रोड देहरादून प्रमुख रूप से शामिल होगी।
कंपनी द्वारा ऑपरेशन एग्जीक्यूटिव के कुल 60 पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें 30 पद स्नातक महिला अभ्यर्थियों और 30 पद अंडर ग्रेजुएट पुरुष अभ्यर्थियों के लिए निर्धारित हैं।
मेले में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों का प्री-रजिस्ट्रेशन 1 अप्रैल से शुरू होगा। अभ्यर्थियों को अपने साथ रिज्यूमे, शैक्षिक प्रमाण पत्र, सेवायोजन पंजीयन कार्ड और पहचान पत्र लाना अनिवार्य होगा।
अधिकारी ने युवाओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस अवसर का लाभ उठाएं।






