
FakeCasteCertificate : UttarakhandJobs : FraudCase : UdhamsinghNagar : KumaonCommissioner : GovernmentJobFraud : ActionAgainstFraud : DeepakRawat : PMayNotification : सरकारी नौकरी हासिल करने के लिए फर्जी तरीके से जाति प्रमाणपत्र बनवाने के मामले में कुमाऊं कमिश्नर व सचिव सीएम दीपक रावत ने एडीएम ऊधम सिंह नगर को जांच के निर्देश दिए हैं।
शिकायत के अनुसार दस्तावेजों में धांधली करके ओबीसी वर्ग के कुछ लोगों को अनुसूचित जाति का प्रमाणपत्र दिया जा रहा था। इसके बाद कई लोग सरकारी नौकरी भी हासिल कर चुके हैं। अधिकांश मामले किच्छा तहसील से जुड़े हैं।
शिकायतकर्ता ने कहा कि पहले भी उन्होंने सीएम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी…लेकिन स्थानीय अधिकारियों की लापरवाही की वजह से जांच आगे नहीं बढ़ी।
कमिश्नर दीपक रावत ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एडीएम पंकज उपाध्याय को तलब किया और उन्हें मामले की जांच सौंप दी। जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और जरूरत पड़ी तो नौकरी से बाहर भी किया जाएगा।
कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत का कहना है कि फर्जीवाड़े में शामिल किसी भी व्यक्ति को छोड़ा नहीं जाएगा।






