Chamoli News

उत्तराखंड में बारिश के साथ बर्फबारी और हिमस्खलन की संभावना, नए अपडेट पर डाले नजर


Uttarakhand Weather News:

प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में आज हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही है। मौसम विज्ञान केंद्र ने पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया कि देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों में तेज गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। आने वाले दिनों में पांच फरवरी से प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है, जिसके कारण तापमान में वृद्धि हो सकती है।

Join-WhatsApp-Group

चमोली में बर्फबारी के साथ हिमस्खलन की भी संभावना

चमोली जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में अगले 24 घंटे में हिमस्खलन का खतरा बताया गया है। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीजीआरई) चंडीगढ़ ने इस बारे में चेतावनी जारी की है। इसके अनुसार, चमोली के 2500 मीटर से ऊपर की ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमस्खलन हो सकता है। रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ के ऊंचे इलाकों में भी हिमस्खलन की चेतावनी दी गई है। जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने सभी अधिकारियों को सतर्क रहने की हिदायत दी है और बर्फबारी वाले क्षेत्रों में आवाजाही को रोकने का आदेश दिया है।

बदरीनाथ हाईवे में यातायात प्रभावित

वहीं, बदरीनाथ हाईवे पर बर्फबारी के कारण वाहनों की आवाजाही प्रभावित है। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने बर्फ हटाने के लिए मशीनों को तैनात किया है। बीआरओ के अधिकारियों ने जल्द ही हाईवे को सुचारु करने की उम्मीद जताई है। बीते 27 फरवरी से लामबगड़ से माणा गांव तक हाईवे बर्फबारी के कारण बंद था, लेकिन 1 मार्च से बर्फ हटाने का काम शुरू किया गया। बीआरओ की टीम ने हिमखंडों को काटकर हाईवे को करीब आधे किलोमीटर तक खोल लिया है।

To Top