Udham Singh Nagar News

उत्तराखंड : गैस सिलिंडर न मिलने से महिलाओं ने सड़क की जाम

JAM
Ad

Rudrapur : LPGCylinders : GasShortage : Protest : UdhamsinghNagar : ConsumerRights : कई दिनों से गैस सिलिंडर न मिलने और एजेंसी की लापरवाही से नाराज महिलाओं ने हल्द्वानी-रामपुर रोड पर बड़ा विरोध प्रदर्शन किया। महिलाओं ने सड़क पर सिलिंडर रखकर बैठकर प्रशासन और गैस एजेंसियों के खिलाफ अपनी नाराज़गी जताई।

महिलाओं का आरोप है कि बुकिंग और भुगतान के बावजूद उन्हें सिलिंडर नहीं मिल रहा है। उनका कहना है कि वे कई दिनों से लाइन में लगे हुए हैं सुबह 5 बजे से इंतजार कर रही हैं….फिर भी सिलिंडर नहीं दिया जा रहा। कई मामलों में ऑनलाइन भुगतान भी किया गया….लेकिन एजेंसी ने न तो सही पर्ची दी और न ही समय पर सिलिंडर उपलब्ध कराया।

उपभोक्ताओं का कहना है कि एजेंसी उन्हें दूर के गोदाम भेज देती है वहां जाने के लिए लगभग 300 रुपये खर्च करने पड़ते हैं…फिर भी सिलिंडर खत्म होने का जवाब मिलता है। इस समस्या से केवल उधम सिंह नगर ही नहीं बल्कि आसपास के क्षेत्रों जैसे दिनेशपुर, के लोग भी प्रभावित हो रहे हैं।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचे। महिलाओं को समझाने की कोशिश की गई और उन्हें गैस एजेंसी कार्यालय ले जाया गया। वहां गेट बंद मिला…जिसे अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद खोला गया।

प्रशासन ने कहा कि सभी को गैस सिलिंडर उपलब्ध कराया जाएगा और किसी को परेशान होने की जरूरत नहीं है। हालांकि लोगों का कहना है कि पिछले 3 से 5 दिनों से लाइन में होने के बावजूद सिलिंडर नहीं मिल रहा। गुस्साई महिलाओं ने चेतावनी दी कि अगर जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ…तो वे और बड़ा आंदोलन करेंगी।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
To Top