Uttarakhand News

हालात कंट्रोल में रहना जरूरी, जनता की सुरक्षा सबसे अहम: सीएम


देहरादून:कोरोना वायरस के चलते राज्य में हाहाकार मची हुई है। उत्तराखंड में हालात कंट्रोल में जरूर है लेकिन देश में लगातार बढ़ रहे आंकड़े परेशान कर रहे हैं। जनता की सुरक्षा ही सबसे बड़ा लक्ष्य सरकार है। इसी बीच मंगलवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने सभी जिलाधिकारियों से फोन के माध्यम से कोविड-19 के प्रभावी नियंत्रण के लिए की जा रही तैयारियों की जानकारी ली| मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुचारू रखी जाएं| खाद्यान्न एवं आवश्यक वस्तुओं की पूर्ण उपलब्धता रखी जाए| सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन कराया जाए|

प्रदेश की जनता को सुरक्षित रखना हम सबकी जिम्मेदारी है| उन्होंने जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी प्रकार की आवश्यकताओं के लिए शासन के उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाए| मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों का भी सहयोग लिया जाए| यह ध्यान रहे कि खाद्यान्न एवं अन्य सामग्री में ओवर रेटिंग की शिकायत ना हो| मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने प्रदेश के सभी मुख्य चिकित्साधिकारियों से भी स्वास्थ्य सुविधाओं एवं आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली| स्वास्थ्य संबंधी किसी भी आवश्यक सामग्री के लिए स्वास्थ्य सचिव एवं डीजी स्वास्थ्य से संपर्क करने के निर्देश दिए|

To Top