Nainital-Haldwani News

देवभूमि उद्योग व्यापार मण्डल के शिक्षा सेल का हुआ विस्तार, इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी


हल्द्वानी:देवभूमि उद्योग व्यापार मण्डल प्रदेश अध्यक्ष हुकम सिंह कुंवर ने शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विकल बावड़ी के संस्तुति पर प्रकोष्ठ का विस्तार किया। उन्होंने कुमाऊं यूनिवर्सिटी के सीनियर कर्मी जगदीश चन्द्र पाठक को प्रदेश मीडिया प्रभारी, शिक्षा जगत से जुड़े आनंदी गड़िया को मण्डल संयोजक,मनोज उप्रेती व पृथ्वी राज सिंह बोरा को जिला सहसंयोजक मनोनीत किया है। सभी के मनोनयन पर प्रदेश संयोजक अभिषेक मित्तल,मदन महर,अनुराग पांडेय,राजेन्द्र पांडे,राजेन्द्र पोखरिया, चंदन रैक्वाल ने बधाई दी है और चारों मनोनीत पदाधिकारियों ने संगठन का आभार जताया है।

To Top