Uttarakhand News

उत्तराखण्ड खबर: गहरी खाई में गिरी मैक्स, 3 की दर्दनाक मौत, रेस्क्यू जारी


हल्द्वानी: पहाड़ी मार्गों में सड़क हादसों की गिनती कम होने का नाम नही ले रही है। एक बार फिर सड़क हादसे ने उत्तराखण्ड को चोट पहुंचाई है। खबर बाराकोट विकासखंड में मिरतोली की है। जहां शव यात्रा का वाहन खाई में गिर गया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हो गए। घायलों को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया। घटना 12 बजे की है।  घाट को जा रहे शव यात्रा का वाहन लिसा डिपो के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया।

पुलिस ने बताया कि बाराकोट के मिरतोली निवासी शेर सिंह भंडारी की पत्नी खीमा देवी (65 वर्ष) की शनिवार को मौत हो गई थी। जिनका अंतिम संस्कार करने गावं के करीब 25 लोग मैक्स पिकअप वाहन से रामेश्वर घाट जा रहे थे।

Join-WhatsApp-Group

वाहन में सवार गणेश सिंह बिष्ट (40 वर्ष) पुत्र बद्री सिंह ने बताया कि वाहन के गिरते ही वह वाहन से कूद गया था। जिससे उसकी जान बच गई।  लोगों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी और फिर रेसक्यू चलाया गया। ताजा अपडेट की मानें तो पुलिस ने अब तक 12 घायलों को निकालकर लोहाघाट भिजवा दिया है।

accident

हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस राहत बचाव में लगी है। केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा, विधायक पूरन फर्त्याल ने लोगों का हाल चाल जाना। घायलों को एसटीएच हल्द्वानी भेजने को डीएम ने लोहाघाट में हेलीकॉप्टर मंगाया है।

To Top