Uttarakhand News

उत्तराखंडः ठंड से बचने के लिए हाथ सेंक रही महिला आग में झुलसी, तोड़ा दम


देहरादूनः इस साल राज्य में कड़ाके की ठंड पढ़ रही है। ठंड ने पिछले कई सालों के रिकोर्ड तोड़ दिए हैं। वहीं कड़ाके की ठंड से बचने के लिए लोग आग सेंकते हैं। लेकिन कई बार आग सेंकना लोगों को महंगा पढ़ जाता है। कई बार आग इतना विकराल रूप ले लेती है की। लोग आग की चपेट में आ जाते हैं। ऐसा ही एक दिल दहला देने वाला हादसा हरिद्वार में हुआ। जहां आग सेंकने के दौरान झुलसी महिला की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है। मृतका की पहचान नहीं हो सकी है।

बता दें हादसा दो दिन पहले हुआ। हरिद्वार में निरंजनी अखाड़ा की सेफ पार्किंग में कुछ लोग अलाव जलाकर हाथ सेंक रहे थे। इसी दौरान महिला भी वहां आग सेंकने पहुंची। अचानक महिला आग की लपटो की चपेट में आ गई। यह देख वहां मौजूद लोगों के होश उड़ गए। उन्होने महिला के कपड़ों में लगी आग को बुझाया। मगर आग की लपटो से महिला बुरी तरह झुलस चुकी थी। महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई है। पुलिस का कहना है कि महिला भीख मांगकर जीवन व्यापन करती थी।

मायापुर चौकी प्रभारी संजीत कंडारी ने बतािया की महिला की पहचान नहीं हो सकी है। महिला की उम्र 45 से 50 वर्ष के बीच होने की आशंका है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

To Top