Nainital-Haldwani News

नैनीताल तल्लीताल निवासी सागर को दीजिए बधाई, UGC NET परीक्षा में हुए कामयाब


UCG NET 2024: Result: Nainital:उत्तराखंड की प्रतिभाओं का जलवा हर क्षेत्र में बढ़ता जा रहा है, और अब नैनीताल के तल्लीताल निवासी सागर कुमार ने एक नया मानक स्थापित किया है। सागर, जो स्वर्गीय महेश प्रकाश के पुत्र हैं, ने UGC NET की परीक्षा में Economics से सफलता प्राप्त की है। उनकी इस उपलब्धि ने न केवल उनके परिवार का नाम रोशन किया है, बल्कि उत्तराखंड के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बन गई है।

सागर की सफलता से उनके परिवार में खुशी का माहौल है। उन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय अपनी माता देवकी देवी, स्वर्गीय पिता महेश प्रकाश, भाई-बहनों और गुरु डॉ. हिमानी को दिया। 17 अक्टूबर 2024 को UGC NET और JRF का परिणाम घोषित किया गया। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के अध्यक्ष द्वारा की गई आधिकारिक घोषणा के अनुसार, UGC NET परिणाम 2024 अब आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन उपलब्ध है। सागर की इस सफलता ने नैनीताल को गर्वित किया है। आप UGC की आधिकारिक वेबसाइट – nta.ac.in और ugcnet.nta.nic.in पर जाकर परिणाम देख सकते हैं। उत्तराखंड की इस नई सफलता की कहानी निश्चित रूप से और भी युवाओं को प्रेरित करेगी!

Join-WhatsApp-Group
To Top