Uttarakhand News

रेलवे का अपडेट, रामनगर-चण्डीगढ़ एक्सप्रेस के संचालन में किया गया बदलाव

Uttarakhand Train: Railway Updates: यात्री सुविधा में उन्नयन एवं परिचालनिक सुगमता हेतु उत्तर रेलवे के चण्डीगढ़ स्टेशन के प्लेटफार्म सं. 01 के उन्नयन कार्य हेतु ब्लाॅक दिये जाने के कारण गाड़ियों का शार्ट टर्मिनेशन, शार्ट ओरिजिनेशन तथा मार्ग परिवर्तन निम्नवत् किया जायेगा।


शार्ट टर्मिनेशन

रामनगर से 15, 22, 29 जुलाई एवं 05 अगस्त, 2024 तक चलने वाली 12527 रामनगर-चण्डीगढ़ एक्सप्रेस चण्डीगढ़ के स्थान पर अम्बाला कैंट में शार्ट टर्मिनेट होगी। यह गाड़ी अम्बाला कैंट से चण्डीगढ़ के मध्य आंशिक रूप से निरस्त रहेगी।

Join-WhatsApp-Group

शार्ट ओरिजिनेशन

चण्डीगढ़ से 15, 22, 29 जुलाई एवं 05 अगस्त, 2024 तक चलने वाली 12528 चण्डीगढ़-रामनगर. एक्सप्रेस चण्डीगढ़ के स्थान पर अम्बाला कैंट से चलायी जायेगी। यह गाड़ी चण्डीगढ़ से अम्बाला कैंट के मध्य आंशिक रूप से निरस्त रहेगी।

To Top