Uttarakhand News

इन 7 रूटों पर मिलेगी वंदे भारत की सौगात, लिस्ट में उत्तराखंड की कई ट्रेनों का नाम !

Ad

Uttarakhand : Izzatnagar Division : NER Double Line Survey : LHB Coaches : Vande Bharat Express : Bareilly Railway News :
पूर्वोत्तर रेलवे (एनईआर) के इज्जतनगर मंडल में रेल यात्रियों के लिए बड़ी सौगात की तैयारी शुरू हो गई है। कई महत्वपूर्ण रेलखंडों के दोहरीकरण के लिए फाइनल लोकेशन सर्वे (एफएलएस) को गोरखपुर मुख्यालय से मंजूरी मिल चुकी है। मार्च से इन रेलखंडों पर ड्रोन के जरिए सर्वे शुरू होने की संभावना है।

इज्जतनगर स्टेशन लालकुआं-बरेली, लखनऊ-मैलानी-पीलीभीत-भोजीपुरा और चंदौसी-कासगंज रूट का प्रमुख हब है…लेकिन यहां अधिकतर रूट पर अभी सिंगल लाइन है। इसी कारण हाईस्पीड और ज्यादा ट्रेनों का संचालन प्रभावित होता है। दोहरीकरण के बाद यहां 120 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से मेल और सुपरफास्ट ट्रेनें दौड़ सकेंगी।

एनईआर के अंतर्गत आने वाले करीब 230 किलोमीटर लंबे छह रेलखंडों के लिए डीपीआर और एफएलएस का बजट स्वीकृत हो चुका है। इनमें भोजीपुरा-लालकुआं, काठगोदाम-लालकुआं, रामपुर-लालकुआं, सीवान-थावे, भोजीपुरा बाइपास और छपरा ग्रामीण बाइपास लाइन शामिल हैं।

इसके अलावा बरेली-पीलीभीत-मैलानी-सीतापुर (212 किमी) रेललाइन के दोहरीकरण सर्वे को भी पहले ही मंजूरी मिल चुकी है। फिलहाल इज्जतनगर मंडल में लगभग 1100 किमी रेल लाइन है…लेकिन किसी भी सेक्शन में डबल लाइन नहीं है।

एलएचबी कोच और वंदे भारत की तैयारी

रेलवे ने तेज रफ्तार के लिए आधुनिक एलएचबी कोच की मांग की है। उत्तरांचल संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, रामनगर लिंक एक्सप्रेस, रानीखेत एक्सप्रेस समेत चार प्रमुख ट्रेनों में एलएचबी कोच लगाए जाने की तैयारी है।

पहले से ही आठ ट्रेनों में एलएचबी कोच लगाए जा चुके हैं। इसके अलावा तीन वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की भी मांग की गई है। फिलहाल इन रेलमार्गों पर एक भी वंदे भारत ट्रेन संचालित नहीं हो रही है।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा ने कहा कि इस साल दोहरीकरण और आधुनिक कोच की दिशा में तेजी से काम किया जाएगा। इससे यात्रियों को तेज, सुरक्षित और बेहतर रेल सेवा मिल सकेगी।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
To Top