Nainital-Haldwani News

VIDEO: हल्द्वानी में तेज आंधी, शहर में अंधकार, भारी नुकसान होने की आशंका

Ad

हल्द्वानी: पिछले एक महीने से बीच-बीच में हो रही बारिश और आंधी परेशानी का विषय बन रही है। लोगो को गर्मी से तो राहत मिल रही है लेकिन फसल को काफी नुकसान हो रहा है। किसान परेशान है और उनकी परेशानी को मौसम कर रहा है।  बुधवार को हल्द्वानी समेत पूरे नैनीताल जिले का मौसम अचानक बदल गया। सायं 6 बजे अंधकार हो गया। आंधी के कारण कई स्थानों में पेड़ भी गिरे से जिस कारण बत्ती गुल हो गई है। वहीं मुसाफिरों को कभी आंधी ने परेशान किया और बचने के लिए उन्हें बाजार व सड़क के किनारे दुकान की छत का सहारा लेना पड़ा है।

 

बारिश के कारण एक बार फिर किसान मायूस है। आम और लीची की फसल खराब होने की आशंका है। वहीं पिछले हफ्ते औले गिरने से भी किसान परेशान था। मौसम विभाग ने पहले ही पूरे राज्य में बुधवार से शुक्रवार तक बारिश और आंधी जैसे मौसम कि संभावना जताई थी।

https://www.youtube.com/watch?v=WVjRdhw5VQY

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
To Top