Pithoragarh News

पिथौरागढ़ के विनय किशोर का राष्ट्रीय हॉकी कोच के लिए हुआ चयन


Pithoragarh news: Vinay kishore: Hockey Coach: पहाड़ के युवा आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। आज हर क्षेत्र में पहाड़ का युवा अपने हुनर का लोहा मनवा रहा है। यहां के युवा टैलेंट ने हर समय अपने आप को देश में एक नई पहचान दी है। कुछ करने की अगर ठान ली जाए तो लक्ष्य ज्यादा दूर नहीं रहता है। एक बार फिर बेटे के परिश्रम ने उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। आज हम ऐसे ही एक बेटे के बारे में आपको बताने जा रहे हैं जिन्होंने खेल के क्षेत्र में बड़ा मुकाम पाकर परिवार के साथ पूरे उत्तराखंड का नाम रोशन कर दिखाया है। हम बात कर रहें हैं विनय किशोर की, जिनका चयन भारतीय खेल प्राधिकरण बंगलौर में हॉकी कोच के लिए हुआ है। ( Vinay kishore selected as hockey coach )

इससे पहले भी कोच की जिम्मेदारी संभाली

बता दें कि विनय कनालीछीना विकासखंड के सन्न गांव के निवासी हैं। और इससे पूर्व भी विनय कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले चुके हैं। इतना ही नहीं विनय वर्ष 2022 में नेताजी सुभाष चंद्र बोस राष्ट्रीय खेल संस्थान से एनआईएस कर खेल विभाग में हॉकी कोच की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। विनय ने न सिर्फ अपने परिवार का मान बढ़ाया है बल्कि पूरे प्रदेश का मान बढ़ाया है। उनकी इस अभूतपूर्व उपलब्धि पर परिवार में खुशी का माहौल है। विनय के चयन होने पर ज़िला क्रीड़ा अधिकारी अनूप बिष्ट, उप जिला क्रीड़ा अधिकारी प्रताप बिष्ट, जिला हॉकी संघ के सचिव भूपाल चूफाल , हॉकी कोच लीलावती जोशी, नॉलेज ट्री के संस्थापक हेमंत खोलिया ,अशोक ठकुराठी, मां उल्का स्पोर्ट्स एरिना के संस्थापक पंकज मेहता सहित कई लोगों ने खुशी प्रकट की है। और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। विनय की इस उपलब्धि पर हल्द्वानी लाइव टीम की तरफ से ढ़ेर सारी बधाई और शुभकामनाएं। (Vinay kishore of pithoragarh selected as hockey coach)

Join-WhatsApp-Group

To Top