Uttarakhand News

उत्तराखंड में बारिश का दौर शुरू, मौसम विभाग की ओर से नया अपडेट जारी

rain
Ad

Uttarakhand News: Weather: Alert: मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी 7 दिनों के जिला स्तरीय मौसम पूर्वानुमान के अनुसार उत्तराखंड में आगामी दिनों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। 8 अप्रैल से 13 अप्रैल तक राज्य के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक की संभावना जताई गई है, जबकि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी भी हो सकती है। पूर्वानुमान के अनुसार 8 अप्रैल को प्रदेश के ज्यादातर जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। वहीं 2800 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है।

9 अप्रैल को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में बारिश और गरज-चमक के साथ मौसम सक्रिय रहेगा। 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है, जबकि मैदानी इलाकों में मौसम अपेक्षाकृत शुष्क रहने की संभावना है। 10 अप्रैल से 13 अप्रैल तक भी पहाड़ी जिलों में हल्की बारिश और 3700 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार बने रहेंगे। हालांकि मैदानी जिलों में इस दौरान मौसम शुष्क रह सकता है।

14 अप्रैल को पूरे राज्य में मौसम साफ रहने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में मैदानी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से कम और पहाड़ी क्षेत्रों में काफी नीचे दर्ज किया गया है। अगले 24 घंटों में तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है। इसके बाद आने वाले 3-4 दिनों में तापमान में 5 से 7 डिग्री तक बढ़ोतरी होने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने, खासकर पहाड़ी इलाकों में यात्रा करते समय सावधानी बरतने की सलाह दी है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
To Top