Rajasthan

राजस्थान में मौसम विभाग का अपडेट, क्या वक्त से पहले पड़ेगी गर्मी !

Rajasthan weather
Ad

Jaipur Weather Update : Rajasthan Weather News : Jaipur Rain : Rajasthan Temperature : Holi Weather Forecast : India Weather News :  राजस्थान की राजधानी जयपुर में पांच दिन बाद एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। सोमवार सुबह शहर और आसपास के क्षेत्रों में घने बादल छाए रहे और कई इलाकों में रुक-रुक कर बारिश दर्ज की गई। ठंडी हवाओं के कारण सुबह के समय हल्की सर्दी का अहसास भी हुआ…जिससे मौसम सुहावना बना रहा।

सुबह करीब 7 बजे से मालवीय नगर, सीकर रोड सहित कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हुई….जबकि चौमूं इलाके में करीब 15 मिनट तक तेज बारिश दर्ज की गई। इससे पहले भी कुछ दिन पहले जयपुर में बारिश और ओलावृष्टि के कारण तापमान में गिरावट आई थी।

मौसम विभाग के अनुसार जयपुर के साथ कोटा और उदयपुर संभाग के कई जिलों में बादलों का असर बना रह सकता है। हालांकि यह बदलाव अस्थायी बताया जा रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि मार्च के पहले सप्ताह में होली के आसपास एक बार फिर तेज गर्मी लौट सकती है।

रविवार को राज्य के अधिकांश हिस्सों में तेज धूप देखने को मिली थी और जयपुर, अजमेर, बीकानेर, भरतपुर और जोधपुर संभाग में अधिकतम तापमान 29 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। वहीं राज्य में सबसे अधिक तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस बाड़मेर में रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से अधिक है।

मौसम आंकड़ों के अनुसार कई शहरों में तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया गया है। गंगानगर और पिलानी में तापमान में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी देखी गई, जबकि जैसलमेर, बीकानेर, बाड़मेर, चूरू और सीकर सहित अन्य शहरों में भी सामान्य से अधिक गर्मी दर्ज की गई।

मौसम विभाग का कहना है कि इस बार पश्चिमी विक्षोभ कमजोर रहने के कारण बारिश की गतिविधियां कम हुई हैं…जिससे फरवरी के अंतिम सप्ताह से ही तापमान तेजी से बढ़ रहा है। अनुमान है कि मार्च के पहले सप्ताह में अधिकतम तापमान 35 से 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

फिलहाल जयपुर और आसपास के क्षेत्रों में बादलों और हल्की बारिश से लोगों को राहत मिली है…लेकिन मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में तेज धूप के साथ गर्मी बढ़ेगी। ऐसे में लोगों को दोपहर के समय धूप से बचाव और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी गई है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
To Top