Dehradun News

उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, इन 8 जिलों में बारिश-बर्फबारी का अपडेट जारी

weather update
Ad

UttarakhandWeather : HaridwarWeather : SnowfallAlert : RainAlert : IMDUpdate : WinterReturns : हरिद्वार समेत पूरे उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर रुख बदल लिया है। पिछले कुछ दिनों से चल रही धूप और शुष्क मौसम के बाद अब ठंड ने दोबारा दस्तक दे दी है। 5 से 8 फरवरी तक जहां लोगों को बसंत जैसा मौसम महसूस हो रहा था वहीं 9 फरवरी से हालात बदलने लगे और अब सर्दी का असर फिर बढ़ने वाला है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 10 फरवरी को राज्य के आठ जिलों में हल्की बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में यह बदलाव देखा जा रहा है।

इन जिलों में बदलेगा मौसम

मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और अल्मोड़ा में बहुत हल्की से हल्की बारिश की संभावना जताई है। 3000 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। चारधाम की ऊंची चोटियों, चकराता, मसूरी, धनोल्टी और कुमाऊं के ऊपरी इलाकों में हल्की बर्फ गिर सकती है।

राजधानी देहरादून में आज बादल छाए रह सकते हैं और हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है।

मैदानी इलाकों में कोहरे की वापसी

मैदानी जिलों हरिद्वार और उधम सिंह नगर में बारिश का अलर्ट नहीं है…लेकिन सुबह और शाम के समय कोहरा छाने की संभावना है। इससे विजिबिलिटी कम हो सकती है….इसलिए वाहन चालकों और स्कूल जाने वाले बच्चों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

पर्यटकों के लिए सलाह

ताजा बर्फबारी देखने के इच्छुक पर्यटक उत्तरकाशी, चमोली और मुनस्यारी जैसे इलाकों का रुख कर सकते हैं। वहीं मसूरी और धनोल्टी जाने वालों को फिसलन भरी सड़कों के लिए तैयार रहना चाहिए। यात्रा से पहले गर्म कपड़े और रेनकोट साथ रखना जरूरी है।

सेहत और खेती पर असर

मौसम में इस बदलाव से तापमान गिर सकता है, जिससे सर्दी-जुकाम और वायरल का खतरा बढ़ सकता है। ऐसे में गर्म पानी पीने और ठंड से बचाव की सलाह दी जा रही है। पहाड़ी क्षेत्रों में होने वाली हल्की बारिश और बर्फबारी फसलों के लिए फायदेमंद मानी जा रही है…जिससे मिट्टी में नमी बढ़ेगी।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
To Top