Nainital-Haldwani News

अपने खर्चे से युवाओं ने भरें हाईवे के गड्ढे, विभाग को जगाने और लोगों को सुरक्षित रखने का उद्देश्य ।

Ramnagar Haldwani Highwa
Ad

Road Safety Campaign | Ramnagar Haldwani Highway | Rahul Singh Darmwal | Pothole Filling Drive | Haldwani | Uttarakhand News | Safe Travel Initiative : उत्तराखंड में सड़क सुरक्षा को लेकर एक अनोखी पहल सामने आई है, जहां सामाजिक कार्यकर्ता राहुल सिंह दरम्वाल अपनी टीम के साथ खुद सड़क पर उतरकर गड्ढे भरते नजर आए।

रामनगर-हल्द्वानी नेशनल हाईवे पर बैलपड़ाव के पास लंबे समय से बने बड़े गड्ढों को भरकर उन्होंने सुरक्षित सफर का संदेश दिया। इस दौरान उनकी टीम ने सड़क पर मौजूद खतरनाक गड्ढों को ठीक कर राहगीरों को राहत पहुंचाई।

दरम्वाल ने बताया कि इस हाईवे पर यातायात का दबाव काफी ज्यादा है और हर रोज हजारों लोग, स्थानीय से लेकर दूर-दराज के यात्री इस मार्ग से गुजरते हैं। ऐसे में सड़क पर बने गड्ढे हादसों को न्योता दे रहे थे।

उन्होंने कहा कि इन गड्ढों के कारण कई बार दुर्घटनाएं हो चुकी हैं और लोग घायल भी हुए हैं। ऐसे में संबंधित विभागों को जल्द से जल्द सड़कों की मरम्मत करनी चाहिए….ताकि हादसों को रोका जा सके।

इस मुहिम में कमल रावत, कुलदीप बिष्ट, केशव बिष्ट, सौरभ छिमवाल (सन्नी), विशाल रावत, करन नेगी और गुड्डू अधिकारी समेत कई लोग शामिल रहे। सभी ने मिलकर सड़क को गड्ढा मुक्त बनाने का काम किया।

इस दौरान राहुल दरम्वाल ने कहा कि उनका उद्देश्य सिर्फ गड्ढे भरना नहीं….बल्कि लोगों को सुरक्षित यात्रा के प्रति जागरूक करना है। वे लंबे समय से इस तरह की मुहिम चला रहे हैं और कई बार प्रशासन व पीडब्ल्यूडी विभाग को भी इस दिशा में कार्रवाई के लिए अवगत करा चुके हैं।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
To Top