Dehradun News

उत्तराखंड के युवा तैयार रहें, पोस्ट ऑफिस में कुल 28,636 पदों पर आई भर्ती

POST OFFICE job
Ad

IndiaPostRecruitment : GDSBharti2026 : UttarakhandJobs : PostOfficeJobs ; 10thPassJobs : SarkariNaukri :  भारतीय डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक (GDS) के तहत देशभर में बड़ी भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। इस भर्ती के माध्यम से ब्रांच पोस्टमास्टर (BPM) और असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर (ABPM) के कुल 28,636 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें उत्तराखंड के लिए 436 पद निर्धारित किए गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 14 फरवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना अनिवार्य है। गणित और अंग्रेजी विषय में उत्तीर्ण होना जरूरी है। जिस डाक सर्कल में आवेदन करना है, वहां की स्थानीय भाषा का ज्ञान भी आवश्यक है।

आयु सीमा

न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
अधिकतम आयु: 40 वर्ष
आयु की गणना 16 फरवरी 2026 से की जाएगी।

आरक्षित वर्गों को आयु में छूट:

एससी/एसटी – 5 वर्ष

ओबीसी – 3 वर्ष

दिव्यांग – 10 वर्ष

चयन प्रक्रिया

चयन 10वीं कक्षा के अंकों की मेरिट के आधार पर होगा। कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी।

आवेदन शुल्क

सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस: 100

एससी/एसटी, दिव्यांग और महिला अभ्यर्थियों के लिए आवेदन निःशुल्क

भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।

वेतनमान

GDS BPM: 12,000 से 29,380 प्रतिमाह

GDS ABPM: 10,000 से 24,470 प्रतिमाह

जरूरी शर्तें

साइकिल या मोटरसाइकिल चलाना आना चाहिए

60 दिन का बेसिक कंप्यूटर प्रशिक्षण प्रमाणपत्र आवश्यक (यदि 10वीं/12वीं में कंप्यूटर विषय रहा हो तो प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं)

चयन के बाद संबंधित शाखा डाकघर वाले गांव में निवास प्रमाण देना होगा

अभ्यर्थी के पास आय का एक अन्य स्रोत भी होना चाहिए

आवेदन कैसे करें

अभ्यर्थी India Post की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन कर ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे।

कुछ राज्यों में पदों की संख्या

उत्तराखंड – 436

उत्तर प्रदेश – 3169

बिहार – 1344

झारखंड – 908

दिल्ली – 38

आंध्र प्रदेश – 1060

असम – 639

छत्तीसगढ़ – 1155

गुजरात – 1782

हरियाणा – 270

हिमाचल प्रदेश – 520

जम्मू-कश्मीर – 267

कर्नाटक – 1022

केरल – 1691

मध्य प्रदेश – 2102

महाराष्ट्र – 3553

नॉर्थ ईस्ट – 1014

ओडिशा – 1191

पंजाब – 261

राजस्थान – 634

तमिलनाडु – 2009

तेलंगाना – 608

पश्चिम बंगाल – 2963

यह भर्ती 10वीं पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का अच्छा अवसर है। इच्छुक अभ्यर्थियों को अंतिम तिथि से पहले आवेदन करे है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
To Top