National News

पाकिस्तान को सलाह देने से पहले खुद को सुधारे पीएम मोदी:मायावती

Ad

लखनऊ: उत्तरप्रदेश 2017  विधानसभा चुनाव को देखते हुए बहुजन समाजवादी पार्टी की मुख्या मायावती ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आरोपों की झड़ी लगा दी है। चुनाव से पहले अपनी हवा बनाने के लिए मायावती ने देश में हो रही आतंकवादी गतिविधियों के मोदी सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार झूठ बोल कर सत्ता में काबिज हुई है। इसका खामयाजा उन्होंने उत्तरप्रदेश चुनाव में उठाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि जो पीएम दूसरों को (पाकिस्तान) नसीहत देता है उन्हें पहले खुद को सुधारना चाहिए। पत्रकारों से बात करते हुए मायावती ने कहा कि एक तरह पाकिस्तान से आ रहे आतंकी देश को भारी जान और माल का नुकसान दे रहे है और हमारे पीएम विकास की लड़ाई करने के लिए उन्हें ललकार रहे है। मोदी के इस कथन से लगता है वो केवल भाषण देना जानते है। पाकिस्तान को सलाह देने वाले पीएम को खुद के गिरेबान में झांककर देखना चाहिए । मोदी सरकार  के पिछले ढाई साल के कार्यकाल में गरीबी, महंगाई, बेरोजगारी और अशिक्षा सब में बढ़ोतरी देखी गई है। कांग्रेस की तरह ये सरकार भी देश को आतंक से निजात दिलाने में नाकाम रही है। लेकिन ये है कि अपना गुणगान करने से नही थकते। देश में भेदभाव का माहौल के पीछे भी मोदी सराकर का ही हाथ है।कश्मीर में पिछले तीन महीने से हिंसा जारी है लेकिन केंद्र केवल हाथ पे हाथ रखे बैठा है। अगर वोट मांगने की बात होती तो ये धर्म से लेकर जाती को भी बीच में लाते और नाम विकास का दे देते।

ADVERTISEMENTS Ad

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार से कुछ  उम्मीद रखने के मतलब है खुद को दुख के सागर में बहा देना। मोदी सरकार ने केन्द्र में आने से पहले कई वादे किए थे लेकिन अभी तक कोई भी पबरा नही हुआ है और यूपी की जनता ये देख रही है। अभी चुनाव आने से पहले कई वादे किए जाएंगे मै कहती हूं पहले पुराने तो पूरे किजिए।   उन्होंने कहा मोदी सरकार अमीरों की सरकार है और ये केवल उनके प्रचार के लिए ही काम करती है। अपनी विफलताओ के मुद्दे को वो पाकिस्तान से जोड़ रहे है।  उन्होंने कहा कि जनता जान चुकी है कि ये सरकार किसी काम की नही है और दिल्ली, बंगाल, बिहार और केरल में बुरी तरह हारने के बाद भाजपा को यूपी की हार के लिए भी तैयार रहना चाहिए।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top