Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी-भीमताल मार्ग कभी भी धंस सकता है? वैज्ञानिकों ने दी वार्निंग

File Photo
Ad

हल्द्वानी: पहाड़ों में रास्तों पर अधिकांश समय संकट बना रहता है। भीमताल-हल्द्वानी मोटर मार्ग भी अब संकट में है। बता दें कि तीन साल से बोहराकून से भीमताल की ओर करीब एक किमी का क्षेत्र धंसते धंसते दो फीट गहराई में चला गया है। गाड़ियों को इस रास्ते से आने जाने में दुविधा हो रही है। वैज्ञानिकों ने तो वार्निंग भी दे डाली है।

ADVERTISEMENTS Ad

इस संदर्भ में भूगर्भ वैज्ञानिक बहादुर सिंह कोटलिया का कहना है कि पिछले तीन सालों से लगातार इस क्षेत्र में खतरा बना हुआ है। मोटर मार्ग दो फीट गहराई तक धंस चुका है। बोहराकून फाल्ट भी गुजरता है जिसके कारण स्थिति खराब हो रही है। चौकी प्रभारी सलड़ी जसवीर सिंह ने बताया कि इस मार्ग पर कई वाहनों का एक्सीडेंट भी हो चुका है।

जानकारी के अनुसार सलड़ी से ऊपर हरिनगर-सिलौटी पंत मोटर मार्ग का निर्माण पूरा होने से भीमताल-हल्द्वानी मार्ग पर दबाव कम हो जाता मगर यह कार्य पूरा नहीं हुआ है। रिपोर्ट्स की मानें तो इसके लिए 25 लाख का बजट शासन से मिला है। उधर, वैज्ञानिकों ने अभी से करीब एक किमी मार्ग की वैकल्पिक व्यवस्था करने का सुझाव दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top