CM Corner

CM धामी ने लगाई घोषणाओं की झड़ी, शिक्षा-स्वास्थ्य और किसानों को मिला बड़ा लाभ

Pushkar Singh Dhami
Ad

Pushkar Singh Dhami | Bhimtal News | BIAS Nainital | Spectrum 2026 | Uttarakhand Development : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल जनपद के भीमताल स्थित बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ एप्लाइड साइंसेज में आयोजित तीन दिवसीय तकनीकी एवं सांस्कृतिक वार्षिकोत्सव ‘स्पेक्ट्रम 2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि से जुड़ी कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।

मुख्यमंत्री ने भीमताल में उप-तहसील बनाए जाने, ओखलकांडा के भीड़ापानी में आयुर्वेदिक चिकित्सालय स्थापित करने और विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में एक्स-रे व अल्ट्रासाउंड मशीनें उपलब्ध कराने की घोषणा की। इसके साथ ही रामगढ़, धारी और ओखलकांडा में किसानों के लिए मंडी निर्माण तथा लेटीबुंगा और सतबुंगा में कोल्ड स्टोरेज बनाए जाने की भी घोषणा की गई।

खेल सुविधाओं को बढ़ावा देने के लिए ककोड़ और दाड़िम में मिनी स्टेडियम निर्माण का ऐलान किया गया। वहीं बिड़ला इंस्टीट्यूट में ड्रोन लैब, कंप्यूटर विभाग के उन्नयन और ऑडिटोरियम फर्नीचर के लिए 50-50 लाख रुपये की धनराशि देने की घोषणा भी की गई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह संस्थान प्रदेश के युवाओं को तकनीकी शिक्षा और नवाचार के क्षेत्र में आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने युवाओं को देश का भविष्य बताते हुए नवाचार और कौशल विकास पर जोर दिया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने छात्र-छात्राओं द्वारा बनाए गए मॉडलों का अवलोकन किया और उनकी रचनात्मकता की सराहना की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार नई शिक्षा नीति के तहत आधुनिक विषयों और तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा दे रही है।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
To Top