Jobs

SSC CHSL टाइपिंग टेस्ट रद्द, अब दोबारा कब होगी परीक्षा? जानिए पूरी अपडेट

SSC CHSL Typing Test 2026
Ad

SSC CHSL Typing Test 2026 | SSC Exam Update | Typing Test Cancelled | SSC Reschedule News | Government Exam India | SSC Admit Card : कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की संयुक्त उच्चतर माध्यमिक (CHSL) परीक्षा 2025 के तहत आयोजित स्किल/टाइपिंग टेस्ट को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। आयोग ने 10 अप्रैल 2026 को आयोजित शिफ्ट-II की परीक्षा को तकनीकी खामियों के चलते रद्द कर दिया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

आधिकारिक जानकारी के अनुसार कई परीक्षा केंद्रों पर सिस्टम में तकनीकी गड़बड़ियां सामने आईं, जिससे परीक्षा की निष्पक्षता प्रभावित होने की आशंका थी। इसी कारण आयोग ने तुरंत प्रभाव से यह निर्णय लिया।

अब यह परीक्षा 22 अप्रैल 2026 को दोबारा आयोजित की जाएगी। आयोग ने स्पष्ट किया है कि केवल वही अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल होंगे….जिन्होंने 10 अप्रैल को शिफ्ट-I में परीक्षा दी थी। वहीं जिन उम्मीदवारों को पहले स्किल टेस्ट से छूट मिली थी…वे इस बार भी छूट के दायरे में रहेंगे।

प्रभावित अभ्यर्थियों के लिए एडमिट कार्ड 17 अप्रैल 2026 को जारी किए जाने की संभावना है। आयोग ने सभी उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें और नई तारीख के अनुसार अपनी तैयारी जारी रखें।

यह कदम परीक्षा की पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उठाया गया है…जिससे अभ्यर्थियों को समान अवसर मिल सके।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top