
PM Modi Dehradun Visit | Toll Free Uttarakhand | Lachhiwala Toll Plaza | Asharodi Barrier | Traffic Management Dehradun | Expressway Inauguration : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 14 अप्रैल को प्रस्तावित देहरादून दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने बड़ा निर्णय लिया है। शहर में संभावित ट्रैफिक दबाव को देखते हुए लच्छीवाला टोल प्लाजा और आशारोड़ी बैरियर को पूरे दिन के लिए टोल मुक्त रखने के आदेश जारी किए गए हैं।
प्रशासन के अनुसार सुबह 5 बजे से शाम 8 बजे तक इन दोनों स्थानों से गुजरने वाले सभी छोटे-बड़े वाहन बिना किसी शुल्क के आवागमन कर सकेंगे। इस दौरान फास्टैग से भी कोई राशि नहीं काटी जाएगी।
दरअसल प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के तहत देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे के लोकार्पण और जसवंत ग्राउंड में आयोजित जनसभा में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है। ऐसे में सीमावर्ती और पर्वतीय क्षेत्रों से वाहनों की आवाजाही बढ़ने का अनुमान है।
जिलाधिकारी ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के तहत यह आदेश जारी करते हुए कहा है कि टोल प्लाजा पर वाहनों की कतार न लगे और शहर के भीतर जाम की स्थिति न बने…इसके लिए यह कदम उठाया गया है।
प्रशासन का मानना है कि इस व्यवस्था से यातायात सुचारू रहेगा और लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।






