Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में खूब चल रही है इलेक्ट्रिक स्कूटी,ग्राहकों को मिल रही है 50 हजार रुपए तक की सब्सिडी

Ad

हल्द्वानी: महंगाई के बढ़ने के बाद ऑटोमोबाइल सेक्टर में इलेक्ट्रिक दुपहिया वाहनों ने ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित किया है । पिछले एक साल में हल्द्वानी में ई – वाहनों की मांग चार गुना तक बढ़ गई है। हल्द्वानी शहर की सड़कों पर भी इलेक्ट्रिक दुपहिया खूब दौड़ रहे हैं। पहले शहर में इलेक्ट्रिक वाहनों के दो से तीन शोरूम हुआ करते थे लेकिन अब इनकी संख्या करीब एक दर्जन से ज्यादा होगी। ग्राहकों का इलेक्ट्रिक स्कूटर की ओर आकर्षण इसलिए भी इतना है क्योंकि ढाई से पांच घंटे में बैटरी चार्ज कर ली जाती है । बैटरी को आराम से घऱ के भीतर चार्ज किया जा सकता है और फिर 50 से 150 किलोमीटर तक वाहन को आराम से चलाया जा सकता है।

ADVERTISEMENTS Ad

कामकाजी लोगो के बीच इलेक्ट्रिक स्कूटर को ज्यादा पसंद किया जा रहा है । वही, स्कूल पढ़ने व कोचिंग जाने वाले स्टूडेंट्स के लिए अभिभावक भी इसे पसंद कर रहे हैं । रजिस्ट्रेशन व लाइसेंस की जरूरत नहीं जैसी बाते ग्राहकों को लुभा रही है । स्कूटर विक्रेताओं का कहना है कि आने वाला समय ऐसे ही वाहनों का है । उन्होंने बताया कि अब स्कूटियों की एडवांस बुकिंग करनी पड़ रही है।

बरेली रोड स्थित प्रकाश ट्रेडर्स के प्रणय शर्मा ने बताया कि अब कई वैरायटी में ई-स्कूटी बाजार में आ गई है। हीरो कंपनी की हमारे पास 5 स्कूटी मॉर्डल हैं। एक स्कूटी बिना पंजीकरण के इस्तेमाल की जा सकती है। इन वाहनों पर 24 हजार से 50 हजार से ज्यादा की सब्सिडी मिल रही है। इसके बाद स्कूटी 72000 से 90000 रुपए तक ग्राहकों को मिल रही है। तेल के दाम बढ़ने के बाद लोग इलेक्ट्रिक दुपहिया वाहनों पर ज्यादा निर्भर रहने लगे हैं। अधिक जानकारी के लिए +91 99979 86253 व +918909551095 पर संपर्क करें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top