Nainital-Haldwani News

चुनाव खत्म अब काम शुरू, मेयर रौतेला ने दो महीने के बाद संभाली अपनी गद्दी

Ad

हल्द्वानी: प्रदेश में मतगणना के बाद चुनाव खत्म हो गया है। अब केवल यह जानना बाकी रह गया है कि सरकार का ढांचा किस तरीके से तैयार होगा। चुनाव खत्म होते ही सभी नेता अपने-अपने काम पर लग गए हैं। हल्द्वानी सीट पर भारतीय जनता पार्टी के विधायक प्रत्याशी रहे डॉक्टर जोगेंद्र रौतेला ने 2 महीने बाद मेयर की कुर्सी संभाल ली है।

ADVERTISEMENTS Ad

गौरतलब है कि भाजपा ने मेयर रौतेला को हल्द्वानी सीट से अपना उम्मीदवार बनाया था। चुनाव का ऐलान होने के साथ-साथ आचार संहिता लागू की गई थी। जिसके कारण मेयर रौतेला ने नगर निगम आना बंद कर दिया था। लेकिन अब चुनाव खत्म हो गया है। ऐसे में शुक्रवार को वह नगर निगम पहुंचे और अपना कामकाज शुरू किया। सबसे पहले उन्होंने विकास कार्यों की समीक्षा की। इसके साथ ही टैक्स व दुकान किराए की वसूली बढ़ाने के निर्देश भी दिए।

इसके साथ ही मेयर रौतेला ने स्वच्छ सर्वेक्षण में सिटीजन फीडबैक की स्थिति भी जानी। जोगेंद्र रौतेला ने कहा कि अधिक से अधिक लोगों का फीडबैक लिया जाएगा। जिससे शहर को सफाई के मामले में नंबर वन बनाने में मदद मिलेगी। इसके अलावा उन्होंने कार्यालय स्टाफ के साथ समीक्षा की और लोगों की समस्याओं को भी सुना। शुक्रवार को जब रौतेला नगर निगम पहुंचे तो उन्होंने अपने कार्यालय में लगे राष्ट्रीय ध्वज और कुर्सी को प्रणाम किया। बता दें कि हल्द्वानी से कांग्रेस प्रत्याशी सुमित हृदयेश ने विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top