Nainital-Haldwani News

विधायक सुमित हृदयेश ने सदन में उठाया हल्द्वानी का मुद्दा, प्रोटोकॉल भी याद दिलाया

Ad

हल्द्वानी: प्रदेश की पांचवीं विधानसभा का शीतकालीन सत्र मंगलवार से शुरू हो गया है। विधानसभा सत्र की शुरुआत के बाद प्रश्नकाल के दौरान हल्द्वानी से कांग्रेस के विधायक सुमित हृदयेश ने एक गंभीर मामला उठाया। उन्होंने विशेषाधिकार हनन के मामले को सदन में रखा।

ADVERTISEMENTS Ad

आपको बता दें कि हाल ही में जब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हल्द्वानी सर्किट हाउस में बैठक करने के लिए पहुंचे थे तो विधायक सुमित हृदयेश और उनके समर्थकों ने यह कहकर हंगामा खड़ा किया था कि स्थानीय विधायक होने के नाते भी उन्हें बैठकों में नहीं बुलाया जाता।

विधायक का आरोप था कि हल्द्वानी में बड़ी कार्ययोजना तैयार की जा रही है। जिसकी 12 बैठक में अब तक हो चुकी हैं और दो बार डीपीआर भी तैयार हो चुकी है। मगर 800 करोड़ की योजना की बैठकों के लिए एक भी बार स्थानीय विधायक को नहीं बुलाया गया। जबकि प्रोटोकॉल के हिसाब से विधायक का बैठकों में होना जरूरी है। इसी क्रम में सुमित हृदयेश ने विशेषाधिकार हनन का मामला उठाया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top