Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी:लॉकडाउन ने बनाया तस्कर, 8 किलो चरस के साथ भीमताल निवासी युवक गिरफ्तार

Ad

हल्द्वानी: जिले में नशे के खिलाफ अभियान जारी है। पुलिस लगातार तस्करों को पकड़ रही है। इसी क्रम में मुखानी थाना पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने एक युवक के पास से 8 किलो चरस बरामद की है। मुखानी थाना और एसओजी की टीम मुखबिर से सूचना मिली थी। पुलिस ने चंबल पुल के पास से संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा। चैकिंग की गई तो उसके पास 8 किलो चरस मिली। आरोपी तस्कर कार में सवार था। गिरफ्तारी के बाद उससे पूछताछ की गई तो आरोपी ने पहाड़ी क्षेत्रों से चरस को एकत्र किया है। उसका प्लान इसे मैदानी इलाकों में बेचने का था।

अभियुक्त का नाम किशोर पलड़िया है, जो की मूल रूप से भीमताल के भौर्सा का रहने वाला है। किशोर ने पुलिस को बताया कि कोरोना वायरस के चलते लागू हुए लॉकडाउन में उसकी नौकरी चले गई। वह रुद्रपुर सिडकुल की एक कंपनी में कार्यरत था। बेरोजगारी के चलते उसने चरस बेचने का काम शुरू कर दिया था। पुलिस ने पकड़े गए वाहन को सीज़ कर दिया है। इस मामले का खुलासा करते हुए एसपी सिटी जगदीश चंद्र ने कहा कि नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान आगे भी जारी रहेगा। पकड़ी गई चरस की कीमत 50 लाख रुपए आंकी गई है।

शेर मोहम्मद अब्बास, तालिबान का वो ताकतवर नेता जिसने IMA देहरादून से पूरी की है ट्रेनिंग

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तराखंड पुलिस विभाग की रैंकर्स परीक्षा को खत्म करने की तैयारी!

उत्तराखंड में ऐपण वाली राखियों ने चौपट किया चाइनीज़ राखियों का बाजार

हरीश रावत ने किया गैस सब्सिडी का वादा, अरविंद केजरीवाल को बताया उत्तराखंड का पर्यटक

अफगानिस्तान में फंसे लोगों के लिए हेल्प लाइन नंबर जारी, नैनीताल पुलिस करेगी मदद

बेटियों का सपना भी होगा साकार, अब NDA परीक्षा पास कर सेना में बनेंगी अफसर

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top