Nainital-Haldwani News

नैनीताल झीलों में सालों बाद देखा गया अद्भुत नजारा,पर्यटक कर देंगे इस दृश्य को Miss

Ad

नैनीताल झीलों में सालों बाद देखा गया अद्भुत नजारा,पर्यटक कर देंगे इस दृश्य को Miss

नैनीतालः सरोवार नगरी की खूबसूरती की पूरी दुनिया दिवानी है। हजारों लोग हर साल यहां की सुदंरता का दीदार करने आते हैं। यूं तो सरोवर नगरी की हर एक चीज आपका मन मोह लेती है। लेकिन सरोवर नगरी की जान यहां की झील है। पर्यटक जैसे ही सरोवर नगरी पहुंचता है तो वो सबसे पहले यहां की झील को अपने दिल में हमेशा के लिए बसा लेता है। नैनीताल आने वाले पर्यटक नैनी झील का आनंद तो लेते ही हैं, साथ ही भीमताल,नौकुचियाताल,सातताल की झीलों का दीदार करने भी पहुंचते हैं।आज हम आपको नैनीताल की झीलों के बारे में एक एसी रोचक बात बताने जा रहें हैं….

बता दें कि इस साल नैनीताल की झीलों में में कई साल बाद एक बड़ा बदलाव देखा गया है। हमेशा से देखा जाता है कि नैनीताल और भीमताल समेत आसपास की अधिकतर झीलों का जलस्तर गर्मियों में बहुत कम हो जाता है। लेकिन इस साल गर्मी का प्रकोप ओर सालों के मुताबिक कम रहा। और इस साल बारिश और ओलावृष्टि भी लगातार हो रही है। जिसके चलते इस बार झीलों की सेहत में सुधार हुआ है। नैनीताल में बुधवार को झील का जलस्तर छह फुट से अधिक रिकॉर्ड किया गया। जो पिछले पांच सालों में सबसे ज्यादा है। पिछले कुछ सालों तक गर्मियों में झील का जलस्तर घटने से झील में कई जगह डेल्टा नजर आने लगते थे। भीमताल झील का मल्लीताल वाला छोर मैदान में तब्दील हो जाता था। लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ। इस साल नैनीताल और भीमताल झील के अलावा नौकुचियाताल-सातताल स्थित झीलों में पानी का स्तर भी काफी ज्यादा है।

नैनीताल स्थित झील नियंत्रण कक्ष के प्रभारी रजत पांडे का कहना है कि पिछले पांच सालों में जून में नैनीझील का जलस्तर सर्वाधिक साढ़े छह फुट रिकॉर्ड किया गया है। वहीं बात करें तल्लीताल की तो, झील में जलस्तर मापने के लिए लेक लेबल गेज लगा हुआ है। झील नियंत्रण कक्ष के प्रभारी रजत पांडे का कहना है कि गेज में ऊंचाई की ओर फुट के निशान दर्ज हैं। इन्हीं निशानों से झील का जलस्तर मापा जाता है। वहीं विभागीय अधिकारियों के मुताबिक बुधवार को भीमताल झील का जल स्तर 39 फुट रिकॉर्ड किया गया है। भीमताल झील की जल भंडारण क्षमता 45 फुट है। लेकिन कोरोना के चलते इस बार पर्यटक इस दृश्य को नहीं देख पाएंगे।

pc-bhugyalvalley.com

pc-hellotravel.com

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
To Top