Nainital-Haldwani News

एस्ट्रो टूरिज्म के बारे में पता है! नैनीताल आने वाले पर्यटक जानेंगे ब्रह्मांड में छिपे राज

Ad

Nainital news: Astro tourism: सरोवर नगरी की सुंदरता पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। इसकी सुंदरता का हर कोई दीवाना है। सरोवर नगरी में हर दिन कई हजारों पर्यटक आते हैं। जो यहां की सुंदरता के कायल हो जाते हैं। यहां के सुंदर पहाड़ और नैनीझील को देखने के लिए देश से ही नहीं बल्कि विदेशों से भी पर्यटक यहां आते हैं। और अब नैनीताल आने वाले और यहां की प्राकृतिक सुंदरता में अपने आप को खो जाने वालें पर्यटकों के लिए एक और अच्छी खबर सामने आ रही है। नैनीताल में आने वाले पर्यटकों अब ब्रह्मांड के रहस्यों को भी जान सकेंगे। आइए जानते है कैसे……( Tourist will now know the secrets of universe )

ADVERTISEMENTS Ad

एस्ट्रो टूरिज्म की शुरूआत की गई

नैनीताल आने वाले पर्यटकों को एस्ट्रो टूरिज्म से जोड़ने के लिए कुमाऊं मंडल विकास निगम और आर्यभट्ट प्रेषण विज्ञान एवं शोध संस्थान एरीज के बीच करार हुआ है। टीआरसी सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कुमार मंडल विकास निगम के महाप्रबंधक संदीप तिवारी और एरीज के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. दीपाकंर बनर्जी ने करार पर हस्ताक्षर किए। कुमाऊं मंडल के संदीप ने बताया कि नैनीताल आने पर्यटक यहां की सुंदरता के साथ-साथ अब ब्रह्मांड के रहस्यों को भी जान सकेंगे। यहां आने वाले पर्यटकों में ब्रह्मांड के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए एस्ट्रो टूरिज्म की शुरूआत की गई है। ( Astro tourism start in nainital )

25 सदस्यों का दल एरीज भजा जाएगा

कुमाऊं मंडल विकास निगम की ओर से प्रतिदिन शहर से 25 सदस्यों का दल एरीज भजा जाएगा। वहीं एरिज के डॉ. दिपाकर ने बताया कि आर्यभट्ट प्रेक्षण संस्थान में स्कूली छात्र-छात्राओं समते स्थानीय लोगों को ब्रह्मांड की जानकारी पहले से दी जाती थी। लेकिन अब पर्यटकों को भी ब्रह्मांड के रहस्यों से रूबरू करवाया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top