
Haldwani Traffic Update | Weekend Traffic Plan | Nainital Police Advisory | Heavy Vehicle Ban | Route Diversion : वीकेंड पर बढ़ने वाली पर्यटकों की भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए सख्त कदम उठाए हैं। जिले में आज और कल दो दिन भारी वाहनों के प्रवेश पर विशेष प्रतिबंध लागू रहेगा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह 8 बजे से ही जिले की सीमाओं में भारी वाहनों की एंट्री रोक दी जाएगी। वहीं सुबह 9 बजे से रात 10 बजे तक यात्रा रूट पर भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। रात 10 बजे के बाद ही इन वाहनों को पर्वतीय क्षेत्रों की ओर भेजा जाएगा।
नैनीताल पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शहर से पहाड़ की ओर जाने वाले भारी वाहनों को एचएमटी क्षेत्र और पुलिस चौकी सलड़ी के पास अमृतपुर मोड़ व मैगी प्वाइंट के भीतर पार्क कराया जाएगा। वहीं मैदानी इलाकों से आने वाले भारी वाहनों को गौलापार क्षेत्र में पुराने आरटीओ फिटनेस सेंटर डिवाइडर के पीछे और खेड़ा चौकी से पहले ही रोक दिया जाएगा।
Route Diversion Update | मंगोली रूट से भेजे जाएंगे वाहन
बरेली रोड से आने वाले पर्यटकों को तीनपानी फ्लाईओवर से गौलापार रोड होते हुए नारीमन तिराहा काठगोदाम के रास्ते गंतव्य तक भेजा जाएगा। रामनगर और बाजपुर की ओर से आने वाले वाहन कालाढूंगी-नैनीताल तिराहे से डायवर्ट होकर मंगोली रूट से गुजरेंगे।
इसके अलावा आवश्यक सेवाओं को छोड़कर एलपीजी, सब्जी, ईंधन और दुग्ध वाहनों की आवाजाही भी दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे तक प्रतिबंधित रहेगी।
Special Traffic Plan | 5 अप्रैल के लिए खास व्यवस्था
5 अप्रैल को शाम 4 बजे से रात 9 बजे तक भवाली मस्जिद तिराहा और नैनीताल से मैदानी क्षेत्रों की ओर जाने वाले पर्यटक वाहनों को नंबर-1 बैंड और रूसी बाईपास द्वितीय से डायवर्ट किया जाएगा। इन वाहनों को रूसी बाईपास प्रथम होते हुए मंगोली और फिर कालाढूंगी मार्ग से भेजा जाएगा।
प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे निर्धारित रूट प्लान का पालन करें और ट्रैफिक नियमों का सहयोग करें…ताकि वीकेंड के दौरान जाम की स्थिति से बचा जा सके।






