Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी गौलापार के मनोज बने भारतीय सेना में अधिकारी, आप भी दीजिए बधाई

Ad

हल्द्वानी: फौज में जाकर देश सेवा करने का सपना हर युवा देखता है। उत्तराखंड में ऐसे युवाओं की गिनती नहीं की जा सकती। अब गौलापार हल्द्वानी निवासी मनोज बृजवासी ने अपने संघर्ष से ऐसा मुकाम पा लिया है, जिसने पूरे शहर को गौरवान्वित किया है।

ADVERTISEMENTS Ad

गौलापार के रहने वाले मनोज बृजवासी ने एनडीए की लिखित परीक्षा पास की, पर साक्षात्कार में बाहर हो गए थे। मगर उन्होंने ना हार ना मानते हुए इसके बाद वर्ष 2011 में नौसेना में भर्ती होकर दिखाया। अपनी लगन और कड़ी मेहनत के बल पर उन्होंने एसीसी में प्रवेश पाया।

बता दें कि एसीसी में उन्हें चीफ आफ आर्मी स्टाफ गोल्ड मेडल और विज्ञान वर्ग में कमांडेंट सिल्वर मेडल से सम्मानित किया गया था। अब एक साल के प्रशिक्षण के बाद वह सेना में अधिकारी बन गए हैं। मनोज के पिता शंकर दत्त बृजवासी किसान हैं, जबकि माता बसंती देवी गृहिणी हैं। मनोज की प्रारंभिक शिक्षा महार्षि विद्या मंदिर अमृतपुर व जवाहर नवोदय विद्यालय नैनीताल से हुई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top