

नैनीताल: यह बात किसी से नहीं छिपी है कि शहर नशे के कीड़े से ग्रसित हो चुका है। युवा तक नशे की लत में बुरी तरह फंस गए हैं। जगह जगह नशे को कारोबार भी पकड़े गए हैं। मगर अब पुलिस ने अपनी कमर कस ली है। नवनियुक्त एसपी देवेंद्र पिंचा की लिस्ट में सबसे पहले नशे को जड़ से उखाड़ फेंकने का ही काम है। इसके अलावा ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर भी एसपी काफी गंभीर हैं। उन्होंने कहा है कि जल्द ही स्पेशल टीमें बनाई जाएंगी, जिससे नशे के कारोबारियों पर शिकंजा कसा जाएगा।
बुधवार को पहली बार नैनीताल पहुंचे एसपी ट्रैफिक व क्राइम देवेंद्र पिंचा ने पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि सरोवर नगरी में पर्यटन के लिहाज़ से ट्रैफिक को लेकर काफी काम किए जाने हैं। जिसके लिए कारोबारियों से भी सुझाव लिए जाएंगे। साथ ही कुंभ के चलते शहर के दोनों थानों में पुलिसकर्मियों की कमी है और एसएसपी से अतिरिक्त कर्मी नियुक्त करने का आग्रह किया गया है।
यह भी पढ़ें: वसीम जाफर को मिला अपने पूर्व कप्तान का साथ, कुंबले बोले मैं तुम्हारे साथ हूं वसीम

नशे पर लगाम लगाने के लिए विभाग की ओर से टोल-फ्री नंबर जारी किये जा रहे हैं। कोई भी व्यक्ति नशे के कारोबार की जानकारी 7519051905, 9719291929 पर दे सकता है। एसपी देवेंद्र पिंचा का कहना है कि सूचना देने वाले की जानकारी बिल्कुल गुप्त रखी जाएगी जाएगी।
उन्होंने कहा कि जल्द नशे के खिलाफ आम जन को जागरूक के उद्देश्य से शहर में होर्डिंग लगाए जाएंगे। साथ ही शहर में नशे के बढ़ते प्रचलन को चिंताजनक बताते हुए उन्होंने कहा कि नशे पर लगाम लगाने के लिए स्पेशल टीमों का गठन होगा। इस दौरान उन्होंने व्यापार मंडल पदाधिकारियों के साथ बैठक कर कई सुझाव मांगे।
यह भी पढ़ें: चमोली आपदा में बढ़ा मौत का आंकड़ा, पिथौरागढ़ के रवींद्र कुंवर का शव मिला
यह भी पढ़ें: साइबर ठगों की हिम्मत तो देखिए, मुखानी थाने के एसओ की बनाई फेक आइडी और मांगने लगे रुपए






