Nainital-Haldwani News

नैनीताल: होटल के कमरे में मिला महिला पर्यटक का शव, मौके से पति हुआ फरार

Ad

Nainital Breaking News: सरोवर नगरी नैनीताल में स्थित एक होटल के कमरे में महिला का शव बरामद हुआ है। चौकाने वाली बात ये है महिला अपने पति के साथ कमरे में रुकी की लेकिन मौके से उसका पति फरार हो गया है फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।महिला की हत्या की आशंका जताई जा रही है। 

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार मुरादाबाद निवासी मोहम्मद गुलजार अपनी पत्नी इरम खान के साथ घूमने के लिए नैनीताल आए थे। सैलानियों ने नेशनल होटल में कमरा बुक कराया। मंगलवार को मो. गुलजार ने होटल कर्मियों को बताया कि पत्नी की तबीयत खराब है। वह डॉक्टर को लेने जा रहा है पर वापस नहीं लौटा। इसके बाद होटल कर्मियों ने खिड़की से कमरे के भीतर झांक कर देखा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।

अंदर इरम खान बिस्तर पर बेसुध पड़ी थी। सीओ विभा दीक्षित ने बताया कि फॉरेंसिक टीम को हल्द्वानी से बुलाया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई हैं। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही महिला की मौत का कारण पता चल सकेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top